जामगांव आर में आधारभूत सुविधाओं को मिली रफ्तार, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर ने भूमिपुजन कर कहा -ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

जामगांव आर। ग्राम पंचायत जामगांव आर में सोमवार को विभिन्न बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन सदस्य रामकुमार चंद्राकर रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में उपसरपंच मुकेश साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण, सार्वजनिक शौचालय के जीर्णोद्धार तथा सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था के तहत पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। अतिथियों ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्यों की शुरुआत की। मुख्य अतिथि रामकुमार चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन विकास कार्यों से गांव की आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी तथा ग्रामीणों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत को विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंचगण सुनील चंद्राकर, शेष निर्मलकर, सपना तिवारी, सुनीता साहू, डामिन साहू, रिंकी कोसरे, सुमित्रा धीवर तथा ग्राम पंचायत सचिव नरेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *