भिलाई में स्पर्श हॉस्पिटल की पहल : 24 अप्रैल को निशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर, लिवर मरीजों को बड़ी राहत,सीमित स्लॉट में रजिस्ट्रेशन शुरू

भिलाई। शहर के स्पर्श मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य सेवा की घोषणा की गई है। 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को अस्पताल परिसर में फाइब्रोस्कैन जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें लिवर से संबंधित बीमारियों की जांच पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। बताया गया कि यह शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फाइब्रोस्कैन एक आधुनिक, गैर-सर्जिकल (non-invasive) तकनीक है, जिससे लिवर की कठोरता (stiffness) और फैट लेवल का सटीक आकलन किया जाता है। इससे फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है।
किसके लिए फायदेमंद?
यह जांच विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है, जो लंबे समय से शराब का सेवन करते हैं, हेपेटाइटिस बी या सी से ग्रसित हैं, फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं या जिनकी लिवर फंक्शन रिपोर्ट लगातार खराब आ रही है। साथ ही मोटापा और डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को भी इस जांच की सलाह दी गई है।
टेस्ट के प्रमुख लाभ
फाइब्रोस्कैन टेस्ट पूरी तरह दर्द रहित है और इसमें किसी प्रकार की सुई या चीर-फाड़ की जरूरत नहीं होती। इसकी रिपोर्ट जल्दी और सटीक मिलती है, जिससे समय रहते इलाज शुरू कर गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक मरीजों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *