सेजस घुघुवा(क) की बेटियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में किया धमाल, शिवानी व तनुजा का नेशनल के लिए चयन — सभापति प्रणव शर्मा ने दी बधाई

सेजस घुघुवा(क) की बेटियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में किया धमाल, शिवानी व तनुजा का नेशनल के लिए चयन — सभापति प्रणव शर्मा ने दी बधाई

पाटन। क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, घुघुवा(क) के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय जूनियर महिला/पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के व्यायाम व खेल शिक्षक बालाराम साहू ने बताया कि बलोदाबाजार में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभावान छात्राएँ शिवानी निषाद, मौसमी निर्मलकर और तनुजा बंधे ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही “खेलो इंडिया – अस्मिता” योजना के अंतर्गत शिवानी निषाद और तनुजा बंधे का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता (नेशनल) के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर पाटन जनपद पंचायत के सभापति प्रणव शर्मा, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष थानेश्वर प्रसाद साहू, पालक समिति अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, प्रभारी प्राचार्य के.के. पहरी, सभी SMDC सदस्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं ग्रामवासी अत्यंत हर्षित हुए। सभी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जनपदसभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं। राज्य और केंद्र सरकार की मंशानुरूप ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का स्वप्न साकार हो रहा है। बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, जो हमारे लिए गर्व का विषय है।” उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी इन प्रतिभाशाली बेटियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने खेल शिक्षक बालाराम साहू के निरंतर मार्गदर्शन और खेल प्रोत्साहन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *