जामगांव आर में ओबीसी मोर्चा की परिचात्मक बैठक संपन्न, संभागीय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति

जामगांव आर में ओबीसी मोर्चा की परिचात्मक बैठक संपन्न, संभागीय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जामगांव आर मंडल की परिचात्मक बैठक एवं ओबीसी मोर्चा दुर्ग के प्रस्तावित संभागीय स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य वक्ता जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा दुर्ग ताम्रध्वज साहू ने संगठन की विचारधारा एवं कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष), नारद साहू (पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो), कौशल गंजीर (अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा), पूर्णेन्द्र सिन्हा (महामंत्री जामगांव आर), लुभम बंछोर (भाजयुमो अध्यक्ष) एवं रवि सिन्हा (सभापति, जनपद पंचायत पाटन) मंचासीन रहे।

बैठक में आगामी संभागीय सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटें। इस अवसर पर सुभाष चंद्र यादव, चंद्रकांत साहू (महामंत्री ओबीसी मोर्चा), डॉ. खेमेंद्र पटेल, कमलेश यादव, भूपेंद्र साहू, कोवेंद्र साहू (उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा), दीपक साहू (मीडिया प्रभारी), हरीश साहू (मंत्री ओबीसी मोर्चा), महेश साहू, शेषनारायण सिन्हा, अभिषेक सेन, राजेंद्र साहू एवं जागेंद्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *