जामगांव आर । ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी के ग्राम डिघारी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक में वजन त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम औंसर-डिघारी की सरपंच प्रियालता महिपाल द्वारा न्योता भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खीर-पूड़ी एवं चॉकलेट वितरित की गई और सभी बच्चों का नियमित वजन लेकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दर्ज की गई।
आंगनबाड़ी परिसर में आकर्षक सेल्फी जोन भी तैयार किया गया था, जहां बच्चों और माताओं ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाई। साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी के साथ-साथ माताओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला भाण्डेकर, सनिता निर्मलकर, कुमारी बन्छोर, कुमारी भाण्डेकर, रामप्यारी वर्मा, विमला वर्मा, मनीषा निर्मलकर, कुन्ती राउत, भारती, भाग्यवती, हंसलता, लोकेश्वरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय सहयोग रहा।