“मंडई मेला हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा जुडा विशेष आयोजन – अशोक साहू

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम अकतई में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मंडाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने ग्रामवासियों को मंडाई मिलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडाई हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-बाड़ी के कार्य समाप्त होने के बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों जैसे रामायण पाठ, जसगीत झांकी, मंडाई, भागवत, गीता एवं शिवमहापुराण का आयोजन हमारी गौरवशाली परंपरा को संबल प्रदान करता है और समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ग्राम की समरसता बनाए रखने के लिए सभी सामूहिक आयोजनों में तन, मन और धन से सहभागिता आवश्यक है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर यादव बंधुओं एवं ग्रामीणों ने नाच-गान के साथ गली भ्रमण किया तथा मड़ई एवं देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक रस्में अदा कीं। रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी नाच की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में किशोर चंद्राकर (सेक्टर प्रभारी), माधुरी निषाद (सरपंच), दीपा मार्कण्डेय (उपसरपंच), थानसिंग सिन्हा, भीखम साहू, सुनील बम्बोडे, गजेंद्र ठाकुर, गजेंद्र साहू, टेमन यादव, कृष्णा साहू, ठाकुर यादव, पेमिन साहू, योगेश ठाकुर, तुलसी साहू, शिवनंदन ठाकुर, भूषण साहू सहित ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *