IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए IPS अधिकारी जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा (SP, CM Security) का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले IPS हरीश राठौर मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, 10 जुलाई को हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में हरीश राठौर को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त कर दिया गया था। इसके बाद से मुख्यमंत्री सुरक्षा में एसपी का पद रिक्त चल रहा था।
अब सरकार ने इस महत्वपूर्ण पद पर जयंत वैष्णव की नियुक्ति कर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान उन्हें सौंप दी है। उनकी नियुक्ति के साथ ही मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा में नेतृत्व का खाली पद भर गया है। जयंत वैष्णव अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *