
पाटन । दुर्ग जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुकेश चन्द्राकर ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति से 19 पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में मोरध्वज चन्द्राकर को जामगांव-आर ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जामगांव-आर क्षेत्र में श्रीचन्द्राकर के समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है
जारी सूची के अनुसार जिला स्तर पर गणेश साहू, देवेश चन्द्राकर, तुलसी राम सिन्हा, कामदेव साहू और पुरेन्द्र वर्मा को जिला उपाध्यक्ष तथा देवेन्द्र चन्द्रवंशी, रामशरण बंदे, मोनू साहू, संतोष कुमार सिन्हा और घसिया देशमुख को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ब्लॉक स्तर पर लक्ष्मीनारायण पटेल को पाटन, मोरध्वज चन्द्राकर को जामगांव-आर, महेश सोनकर को कुम्हारी तथा लुमेश्वर सिंह पटेल को धमधा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हीरालाल साहू को धमधा ब्लॉक उपाध्यक्ष और उत्तम सोनकर को ब्लॉक महासचिव बनाया गया है। दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक में योगेन्द्र कुमार भारतीय को अध्यक्ष, हेमंत कुमार ऋषि को उपाध्यक्ष तथा शिवकुमार साहू को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।