जामगांव आर-प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं जिला संगठन के निर्देश पर आगामी 4 अप्रैल को जामगांव आर जैन भवन भाजपा की मण्डल स्तरीय बैठक रखी गई है,मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू एवं कार्यक्रम संयोजक निर्मल जैन ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस एवं डॉ अम्बेडकर जयंती की तैयारी के विषय में आवश्यक चर्चा होगी ! बैठक में मंडल प्रभारी जिला मंत्री रोहित साहू बैठक को संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।