जामगांव आर धान खरीदी केंद्र में पहले दिन 368 क्विंटल धान की खरीदी, 5 किसानों ने बेची अपनी उपज ! जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर बोले -धान खरीदी प्रक्रिया हो व्यवस्थित और परेशानी मुक्त

जामगांव आर धान खरीदी केंद्र में पहले दिन 368 क्विंटल धान की खरीदी, 5 किसानों ने बेची अपनी उपज ! जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर बोले -धान खरीदी प्रक्रिया हो व्यवस्थित और परेशानी मुक्त

जामगांव आर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2026-27 का आगाज 15 नवंबर से हो गया है। इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति जामगांव आर में रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भगवान बलराम के तैलचित्र के साथ तराजू-बांट की पूजा-अर्चना कर नई खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई।

धान खरीदी के पहले ही दिन केंद्र में किसानों का उत्साह देखने को मिला। पहले दिन कुल पांच किसानों ने अपनी उपज का विक्रय किया, जिनसे समिति द्वारा कुल 368 क्विंटल धान की खरीदी की गई। खरीदी केंद्र में पहुंचे किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने को लेकर प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।

कार्यक्रम में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश केला,मेघनाथ सागरवंशी,पूर्व सरपंच कन्हैया लाल साहू, मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, रामस्वरूप चंद्राकर, राजेंद्र मारकंडेय, उपसरपंच मुकेश साहू, शाखा प्रबंधक महेंद्र मढ़रिया, चतुर साहू, उज्ज्वल केला, सुभाष चंद्राकर, सुभाष केला, देवेंद्र चंद्राकर, रोमलाल चंद्राकर, बिट्टू चंद्राकर, गणेश राव, जागेश्वर साहू,अंगेश्वर साहू,कृषि विस्तार अधिकारी परमेश साहू, सहायक प्रबंधक लक्ष्मी कुलदीप, खुशहाल साहू, तोमेश साहू, शिवा राव एवं कुलेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसानों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी शासन की समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *