जामगांव आर : शहीद डोमेश्वर साहू महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न – शहीद की प्रतिमा स्थापना व साइकिल स्टैंड निर्माण का निर्णय

जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर-भरर में शनिवार को जनभागीदारी प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष नरेश केला ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए नवीन शिक्षा नीति, विद्यार्थियों की प्रगति तथा पोषक विद्यालय से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी साझा की। वहीं, डॉ. आबिद हासन खान ने गत सत्र में लिए गए निर्णयों की समीक्षा प्रस्तुत की।

बैठक में महाविद्यालय परिसर में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की स्वीकृति दी गई, जिससे गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा हेतु साइकिल स्टैंड शेड का निर्माण कार्य मनरेगा के सहयोग से प्रारंभ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।।सदस्यों ने बैठक में शहीद डोमेश्वर साहू की प्रतिमा स्थापना का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया। समिति ने विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन एवं पुनर्जीवन पर बल देते हुए बैठक का समापन किया।

जनभागीदारी समिति की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, विधायक प्रतिनिध जयप्रकाश चंद्रकार, तेजेंद्र पिपरिहा, आसकरण जैन, लालजी डहरे, नरेंद्र धरमगुड़ी, भोजराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. नीता कुम्हारे, डॉ. आबिद हासन खान, श्रीमती चेतना सोनी, डॉ. संतोष पांडे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *