
मेहनत और अनुशासन का मिला प्रतिफल, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
जामगांव आर। ग्राम जामगांव आर के होनहार युवा डगेंद्र कुमार साहू का अग्निवीर (इंडियन आर्मी) में क्लर्क पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डगेंद्र कुमार साहू, पिता श्री रमेश कुमार साहू एवं माता श्रीमती खिलेश्वरी साहू के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर भारतीय सेना में अग्निवीर क्लर्क पद के लिए चयनित होकर अपने परिवार और गांव का नाम गौरवान्वित किया है। डगेंद्र की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
अग्निवीर में चयन होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने डगेंद्र कुमार साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने उन्हें देश सेवा के इस गौरवपूर्ण अवसर के लिए शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया है।