जिनेश जैन बने भाजयुमो दुर्ग के नीति अनुसंधान प्रभारी, संगठन में खुशी की लहर

दुर्ग । पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओदरागहन के पूर्व सरपंच जिनेश जैन को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दुर्ग जिला का नीति अनुसंधान प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि जिनेश जैन लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहते हुए विभिन्न पदों पर संगठन के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक सक्रियता, अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की नीति निर्माण और अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *