जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत भाजपा किसान मोर्चा जामगांव आर मंडल की जिम्मेदारी परिक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष टेस राम साहू (गतापार) को सौंपी गई है। टेस राम साहू को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कमलेश साहू सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।