सेवा, संगठन और संस्कार भाजपा की आत्मा-जितेंद्र वर्मा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में “सेवा पखवाड़ा–2025” कार्यशाला सम्पन्न, संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्प

दुर्ग। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आज “सेवा पखवाड़ा–2025” को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित विधायकगण, सांसदगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित एवं जनसेवा के मार्ग पर और भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान की।

श्री वर्मा ने कहा – “सेवा, संगठन और संस्कार भाजपा की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम न केवल समाज की सेवा का माध्यम है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए आत्मीयता, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। हम सभी कार्यकर्ता जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जाएगा।

One thought on “सेवा, संगठन और संस्कार भाजपा की आत्मा-जितेंद्र वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *