जामगांव आर। सबस्टेशन यार्ड में अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के चलते गुरुवार, 04 सितंबर 2025 को जामगांव आर सबस्टेशन से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निर्धारित समय दोपहर 12:00 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।
इस दौरान जामगांव, कुम्हली, भैंसबोड, पौहा, पाऊवारा, खपरी, बोरवाय, खोला, रनचिरई, भाटागांव, जरवाय, भनसुलि, भरर, मोहभट्टा, बीजाभाटा, करेला, घोरारी, पहंदा, कुर्मीगुंडरा, औरी, टेमरी, सुरपा, धमना, बासिंग, बटरेल, कुथरेल, गातापार, उमरपोटी समेत अन्य गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए निर्धारित समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। साथ ही विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा के लिए सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।