शिक्षक दिवस-धौराभाठा में होगा भव्य गुरु सम्मान समारोह

पाटन। शिक्षक दिवस गुरु–शिष्य परंपरा को जीवित रखने और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने का दिवस है। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के संयोजन में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में 05 सितंबर 2025, शुक्रवार को ग्राम धौराभाठा, जिला दुर्ग में भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकगणों को सम्मानित कर उनकी अमूल्य सेवाओं का गौरवगान किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति शिव कुमार पांडेय होंगे, जबकि अध्यक्षता सैय्यद फाजिल (शिक्षाविद्) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में टी.आर. जगदल्ले (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) तथा सीताराम वर्मा (शिक्षाविद् एवं समाजसेवक) शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियां भी होंगी, जिसमें शरद संगीत भजन मंडली, रानीतराई (पाटन) अपनी भजन प्रस्तुति देगी। गुरु सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *