जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम धमना निवासी भाजयुमो अध्यक्ष एवं जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि नारद साहू ने अपने जन्मदिन की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण में की। उन्होंने आगेसरा स्थित माँ वृंदादेवी धाम से लेकर धमतरी की माँ अंगारमोती मंदिर तक पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मदिन के अवसर पर नारद साहू ने सनातन परंपरा के अनुरूप देवी-देवताओं की पूजा कर सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन के हर विशेष अवसर की शुरुआत ईश्वर स्मरण से करने पर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल की प्राप्ति होती है।
इस दौरान शीतला माता सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। नारद साहू ने ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करते हुए शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने इसे केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि कृतज्ञता और आस्था का पर्व बताया। इस अवसर पर तीरथ पटेल (भाजपा नेता), डॉ. किरणवेदी साहू, सूरज निर्मलकर, संजू साहू (लोकगायक), अभिषेक सेन (मीडिया प्रभारी भाजयुमो दक्षिण पाटन) सहित कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।