बटरेल में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन,घुघवा की टीम रही अव्वल – जिपं सभापति प्रतिनिधि नारद साहू ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं”

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बटरेल में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि एवं भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू उपस्थित रहे।अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि भेष आठे ने किया, कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, वरुणदेव नेताम, पूर्व सरपंच अभयराम ठाकुर, प्राचार्य टी.के. पिपरिया, रामकुमार निर्मलकर, रेवाराम साहू, वामन हीरवानी, नीलेन्द्र हीरवानी और मोनेन्द्र साहू भी मंचासीन रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान घुघवा, द्वितीय स्थान नीपानी और तृतीय स्थान उतई की टीम ने हासिल किया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि नारद साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा – ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। आज देश के कई खिलाड़ी खेल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार भी लगातार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। युवाओं को चाहिए कि वे खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने भविष्य को खेल के माध्यम से निखारें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नागेंद्र आठे, लोकेश्वर ठाकुर, नेमचंद यदु, योगराज ठाकुर, तुकेन्द्र नेताम, मनीष विश्वकर्मा तथा संरक्षक कमलेश यादव और हिरेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *