जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” 28 सितंबर रविवार को सुबह 11 बजे सभी चैनलों पर प्रसारित होगा। कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल ने विशेष तैयारी की है।।मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि प्रत्येक बूथ में प्रभारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि हर बूथ पर कार्यकर्ता और नागरिक मिलकर “मन की बात” सुन सकें। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी और बूथ अध्यक्षों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने तथा फोटो ‘सरल एप’ या शक्ति केंद्र प्रभारी को भेजने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल महामंत्री द्वय निर्मल जैन एवं पुरणेंद्र सिन्हा ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाएगा।