जामगांव आर । शहीद प्रकाशवान क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासी गातापार के संयुक्त तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू थे, अध्यक्षता ग्राम पंचायत गातापार की सरपंच रेवा साहू ने की। इस अवसर पर अजय साहू (सदस्य जनपद पंचायत), राजेश ठाकुर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस), भेष आठे (जोन प्रभारी), टेशराम साहू (अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज), रमाकांत साहू (सरपंच आगेसरा), गजेंद्र साहू, नरेंद्र साहू एवं हिंछा राम साहू समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी और वीर हनुमान की पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मौके पर मुख्य अतिथि अशोक साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “युवा मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को निखारें और लक्ष्य की प्राप्ति करें। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और खेलों को बढ़ावा देने का काम किया, जिसके परिणामस्वरूप आज हर गांव में सामाजिक, धार्मिक आयोजनों के साथ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने युवाओं को खेल की भावना से खेलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि “कबड्डी का खेल जोश से नहीं, होश से खेलने से सफलता मिलती है।”
इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण साहू, पवन साहू, युवराज साहू, गजानंद निर्मल, तीज साहू, पुनु राम, बालाराम, पंचुराम, चिरौंजी, दिलीप साहू, हलधर, टामेश्वर साहू, सतीश सेन, दीपक यादव, धनेंद्र साहू, लीलाधर साहू, राघवेंद्र साहू, प्रीत विश्वकर्मा, कामता, भूषण साहू, डेमन यादव, कैलाश यादव, गुणवंत, दिनेश साहू, तोषण, मयंक ठाकुर, झामन, संजू, उमेश, प्रियांशु, युगल, गुरुदयाल, जीत, लाकेश, पिंटू, हिमांशु, वेदांत साहू, जय साहू सहित ग्रामीण और खिलाड़ी उपस्थित थे।