परिक्षेत्र स्तरीय सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर किकिरमेटा में जुटा कलार समाज, विधायक संगीता सिन्हा ने कहा- बेटियां हैं समाज की असली ताकत

जामगांव आर। कलार समाज निपानी परिक्षेत्र द्वारा भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती ग्राम किकिरमेटा में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। परिक्षेत्र स्तरीय इस आयोजन में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, महिला प्रतिनिधियों, युवाओं एवं विभिन्न ग्रामों से पहुंचे सामाजिक बंधुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। आयोजन के दौरान भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव का पूजन-अर्चन एवं स्मरण कर,गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई,समाज की एकता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत बनाने सामाजिक मुद्दों पर संवाद और चर्चा हुआ। कार्यक्रम में बालोद विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई और भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन देव के जीवन एवं आदर्शों का स्मरण करते हुए पूजा अर्चना कर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की तथा समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने विशेष रूप से बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी समाज की ताकत और भविष्य की पहचान हैं। उन्हें समान अवसर, बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब बेटियां सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और देश सशक्त बनेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पाटन मंडल के मंडलेश्वर रिखीराम सिन्हा,जिला महामंत्री तोरण सिन्हा, महिला अध्यक्ष त्रिवेणी सिन्हा,सरपंच देवकी निषाद, पाटन मंडल सचिव सुरेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा, निपानी परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल सिन्हा, सेवा सहकारी समिति बेल्हारी के अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा, निपानी परिक्षेत्र के सचिव धनीराम सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष सोमेश सिन्हा, उपसरपंच संतोष सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन में कार्यकारिणी सदस्य खोमन सिन्हा, पुनाराम सिन्हा, सुभद्रा सिन्हा, विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रमुखों में किकिरमेटा से भोजेश्वर सिन्हा, सुरपा से रिगेश्वर सिन्हा, असोगा से कुम्मन सिन्हा, निपानी से सम्पत सिन्हा, बेल्हारी से ईश्वर सिन्हा, धमना से कलीराम सिन्हा, कुम्हली से शिव सिन्हा एवं अकतई से थानू सिन्हा शामिल हुए। इसी तरह युवा प्रमुखों में रोशन सिन्हा, खोमेश्वर सिन्हा, दिनेश सिन्हा, ओंकार सिन्हा, कुन्दन सिन्हा एवं श्यामलाल सिन्हा तथा महिला प्रमुखों में दुर्गा सिन्हा, संतोषी सिन्हा एवं विमला सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में मधुसूदन, नवेंद्र, विश्राम सिन्हा, शेषनारायण, मनीष सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, दीनबंधु सिन्हा, ओमप्रकाश, टिकेश्वर सिन्हा, सुखदेव सिन्हा सहित अनेक स्वजातीय बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *