बोरेन्दा में कर्मा जयंती व मानसगान सम्मेलन: भक्ति, शक्ति, त्याग और सेवा का अद्भुत संगम—अशोक साहू

रानीतराई । नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर बोरेन्दा में साहू समाज एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में कर्मा जयंती समारोह एवं त्रि-दिवसीय रामचरित मानसगान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष लालेश्वर साहू उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता रामनारायण साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में डुलेश्वर साहू, कमलेश वर्मा, सुरेन्द्र साहू, लीना साहू एवं कामेश कश्यप शामिल रहे।

द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “भक्ति, शक्ति, त्याग, सेवा और समर्पण के भाव से ही व्यक्ति और समाज को अद्भुत ऊर्जा प्राप्त होती है। बोरेन्दा में हर वर्ष यह आयोजन एक त्रिवेणी संगम की तरह प्रतीत होता है, जहां संस्कृति, आस्था और समाज एक साथ जुड़ते हैं। इस अवसर पर नरेंद्र साहू की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, संत माता कर्मा एवं शीतला माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. नोहर साहू, देवेंद्र साहू, खिलावन साहू, रोशन राजपूत, ईश्वर यादव, मनोज यादव, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *