पाटन । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला दुर्ग द्वारा मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है, जिसमें दरबार मोखली मंडल की जिम्मेदारी पुष्कर साहू को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दरबार मोखली मंडल अंतर्गत ग्राम धौराभाठा से जुड़े पुष्कर साहू लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुष्कर साहू के नेतृत्व में मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं को जोड़ने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल,जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, हिमांशु सिंह,जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू, जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्कर साहू को बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।