भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष बने खेमलाल देशलहरे

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला अध्यक्ष–महामंत्रियों की घोषणा की गई। इस घोषणा में जनपद पंचायत पाटन के सभापति खेमलाल देशलहरे को दुर्ग जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खेमलाल देशलहरे की नियुक्ति पर भाजपा जामगांव आर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मंडल अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित किया है ।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि खेमलाल देशलहरे के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले में नई ऊर्जा के साथ संगठनात्मक मजबूती हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *