दुर्ग। नगर निगम रिसाली के जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) दाऊ ललित चंद्राकर के दुर्ग स्थित निवास पहुंचकर गजमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर द्वारा नगर निगम रिसाली क्षेत्र के लिए गोविंद राम साहू (निवासी–डुडेरा) को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। गोविंद राम साहू पूर्व से ही एक अनुभवी किसान नेता के रूप में सक्रिय रहे हैं तथा किसानों के हितों की रक्षा और ग्रामीण समाज की सेवा में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही निवर्तमान पार्षदों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गोविंद राम साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद विक्रम चंद्राकर, पप्पू चंद्राकर, हरीश नायक, मनीष यादव, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनवानी, शैलेन्द्र सेन्डे, रंजन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद गोविंद राम साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर निगम रिसाली क्षेत्र में सड़क, पेयजल एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगी तथा जनहित और क्षेत्रीय विकास के कार्यों को पूरी ईमानदारी व तत्परता से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।