खुमान साव की सुरता में झूम उठा किकिरमेटा ! सांसद विजय बघेल ने गाया ‘मोर संग चलव रे’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां,स्व. खुमान साव और लक्ष्मण मस्तुरिया को दी श्रद्धांजलि, लोककला साधकों को मिला सम्मान

खुमान साव की सुरता में झूम उठा किकिरमेटा ! सांसद विजय बघेल ने गाया ‘मोर संग चलव रे’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां,स्व. खुमान साव और लक्ष्मण मस्तुरिया को दी श्रद्धांजलि, लोककला साधकों को मिला सम्मान

जामगांव आर । छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोककलाकार स्वर्गीय खुमान साव की स्मृति में आयोजित “सुरता खुमान साव एवं सम्मान समारोह” ग्राम किकिरमेटा (बेल्हारी) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे, अध्यक्षता जिपं सभापति कल्पना साहू ने किया,कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल ने स्वर्गीय खुमान साव एवं स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। कार्यक्रम में कलाकारों एवं ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल का गजमाला, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद के हाथों लोककला, संगीत एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों और समाजसेवियों को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि कलाकार समाज की सांस्कृतिक चेतना के संवाहक होते हैं। वे अपनी कला और संगीत के माध्यम से समाज में आत्मविश्वास तथा जागरूकता का संचार करते हैं। उन्होंने स्वर्गीय खुमान साव एवं स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि कलाकार कभी नहीं मरते, उनकी कला और गीत सदैव जीवित रहते हैं। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मण मस्तुरिया का प्रसिद्ध गीत “मोर संग चलव रे” गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खुमान साव ने छत्तीसगढ़ी लोककला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

समारोह में लोक कलामंच नवा किसान रामनगर भिलाई एवं पुष्पा साहू की टीम ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संयोजन योगेश निर्मल, पवन चक्रधारी सुरेन्द्र साहू (शंकर)रमेश चक्रधारी, तुकाराम निषाद, उत्तम रिगरी की टीम स्व. खुमान साव संगीत सेवा समिति भिलाई एवं ग्राम किकिरमेटा के ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू,साहू समाज खिलावन साहू,भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोऱ, सरपंच देवकी निषाद, पूर्व सरपंच नेतराम निषाद,मनीष चंद्राकर, रामसिंह बंसोड, रुपसिंह सिन्हा भी मंचशीन रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालन अनिल शर्मा एवं रामकुमार साहू, योगेश किरण ने किया। इस अवसर पर ढाल सिंह चक्रधारी, पुष्पा साहू,सकून चक्रधारी,सरपंच देवकी निषाद, रूप सिंह सिन्हा,शेषनारायण सिन्हा, देव चक्रधारी,पंचराम साहू, जागेश साहू, रोहित मिथलेश, रफीक खान , सुंदर साहू, तरुण निषाद,जेठू निषाद, उमाशंकर शुक्ला,भेल चंद्राकर,अभिषेक सेन,गुलाब साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

• इन्हे मिला लोककला सम्मान

खुमान साव संगीत सम्मान से वरिष्ठ लोकगायक संतोष साहू कोटगांव एवं योगेश निर्मलकर (चंदैनी गोंदा) सम्मानित हुए। वहीं खुमान संगीत स्मृति सम्मान हेमंत केशरवानी, ढालसिंग चक्रधारी, पवन चक्रधारी, जगदीश चक्रधारी, तुकेश यादव, मोहित चंद्राकर, रामकुमार पाटिल, राकेश ठाकुर, भूपत साहू एवं सरपंच देवकी निषाद को प्रदान किया गया। इसी प्रकार खुमान संगीत साधक सम्मान से दुष्यंत हरमुख, दिनेश साव एवं वरिष्ठ लोक गायिका पुष्पा साहू को सम्मानित किया गया। स्व. लता खापर्डे स्मृति सम्मान रिंकी देवांगन एवं लीना मानिकपुरी को तथा स्व. सफीन दास मानिकपुरी स्मृति सम्मान वरिष्ठ लोकगायक द्वारिका प्रसाद कौशल को प्रदान किया गया। पूर्व सरपंच लेखनी वर्मा को सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *