किकीरमेटा सरपंच देवकी निषाद ने अपने जन्मदिन पर स्कुल में कराया न्योता भोज, बच्चों संग मनाया खुशियों का पर्व

बच्चों को पौष्टिक भोजन कराने के साथ किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जामगांव आर। ग्राम पंचायत किकिरमेटा/शुक्लाडीह की सरपंच देवकी जेठूराम निषाद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कर जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ा। कार्यक्रम में बच्चों एवं अतिथियों को खीर, पूरी, केला और सेवफल सहित विभिन्न खाद्य सामग्री परोसी गई। सामुदायिक भागीदारी पर आधारित इस पहल के माध्यम से सरपंच देवकी निषाद ने अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ साझा कर एक सकारात्मक संदेश दिया। इस दौरान सरपंच देवकी निषाद ने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि जेठूराम निषाद, सरपंच पुत्री ऐश्वर्या निषाद, प्रधान पाठक महेश्वरी सिंगमोर, संकुल समन्वयक कमलेश साहू, पुलस्त्य साहू, चंद्रशेखर देवांगन, देवेंद्र चंद्राकर, गमेश कुमार रात्रे, सत्यभामा साहू, लुमेन्द्र कुमार साहू, वीरेंद्र कुर्रे, तरुणा मैत्री, तेजराम प्रजापति, सगनू निषाद, शुक्लाडीह प्रधान पाठक रविकुमार नारंग, सह शिक्षक कमलनारायण साहू, उर्वशी चक्रधारी, खूनेश्वरी साहू, दानेश्वरी निषाद, पुष्पा निषाद, धनेश्वरी निषाद, खम्भन निषाद, लेखपाल सिन्हा, कुबेर निर्मलकर, अभिषेक सेन, दुर्गेश रजक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *