ठगड़ा बांध पर सजी रौनक : सांसद विजय बघेल–पूर्व विधायक अरुण वोरा संग उमड़ा जनसैलाब, मेले सा दिखा नजारा,जेसीआई फार्नीबल के आयोजन ने भिलाई-दुर्ग को किया एकजुट

दुर्ग। जे.सी.आई फार्नीबल द्वारा ठगड़ा बांध, दुर्ग में आयोजित दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। आयोजन में सांसद विजय बघेल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, इंद्रजीत सिंह “छोटू” बीरा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, रामकुमार धनकर एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला महामंत्री नासिर भाई सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी ने रात को रोशनी से सराबोर कर दिया, जिससे पूरा ठगड़ा बांध क्षेत्र जगमगा उठा।

ओवरब्रिज के नीचे सजा भव्य प्रदर्शनी बाजार किसी बड़े मेले जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। यहां घरेलू सजावट की वस्तुओं, आकर्षक परिधानों और स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानों ने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया। यह आयोजन भिलाई-दुर्ग के लोगों को एक मंच पर जोड़ने में सफल रहा और सामूहिक सहभागिता से यह कार्यक्रम यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *