जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम शुक्लाडीह के सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय चैतू राम मटियारा के निधन उपरांत सोमवार को गृह ग्राम में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि स्व. चैतू राम मटियारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्कूली जीवन के शिक्षक रहे हैं। अपने शिक्षक के निधन से व्यथित श्री बघेल ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सदैव सर्वोपरि होता है और उनके द्वारा दिए गए संस्कार एवं शिक्षा सदैव स्मरणीय रहते हैं।
इस दौरान उनके सुपुत्र कमलेश मटियारा एवं परिवारजन ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश, सरपंच देवकी निषाद,जेठू निषाद, भूषण चंद्राकर, नारायण निषाद, नरोत्तम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।