पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ी में आयोजित मड़ई मिलन समारोह में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मड़ई मिलन की परंपरा को सामाजिक समरसता, लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण बताया। श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि मड़ई जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को संजोए रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा ग्राम समाज को एक सूत्र में पिरोते हैं।
कार्यक्रम में सरपंच श्री गुलाब सिंह जोशी, श्रीमती संतोषी ठाकुर, जनपद सदस्य श्री निरंजन यदु, पंच श्री सियाराम ठाकुर, पंच श्रीमती जानकी यादव, पंच श्रीमती अजली साहू, श्री दिलीप साहू, श्री राजेश चौहान, श्री बसंत यादव, श्रीमती कोमल साहू, श्री दुर्गेश नंदनी वर्मा, उपसरपंच श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, श्री श्याम सुंदर वर्मा, श्री शिवचरण वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।