पाटन। पाटन क्षेत्र के ग्राम तरीघाट में छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय निषाद समाज बोरेंदा-परसुलीडीह-केसरा परिक्षेत्र द्वारा वर्ष 2026 का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन एवं महासभा भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, युवा एवं वरिष्ठ जनों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि आशीष वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता दुर्ग जिला निषाद समाज के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद ने की। विशेष अतिथि के रूप में अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग), चोवाराम निषाद, कोमल निषाद, आनंद निषाद, बी.आर. निषाद, देवकुमार निषाद, डॉ. ईश्वर निषाद, चंदू निषाद, संतोषी निषाद, बिरेन्द्र निषाद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं भक्त गुहा निषाद राज की पूजा-अर्चना से हुई, जहां समाज की समृद्धि, एकता और खुशहाली की कामना की गई। मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने अपने संबोधन में निषाद समाज को ईमानदार, कर्मठ और संघर्षशील बताते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए युवा, महिलाएं और वरिष्ठजनों की समान भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयास किया और निषाद समाज को राजनीतिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही सामाजिक भवन की मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता कर रहे डॉ. घनश्याम निषाद ने समाज में शिक्षा, परंपरा और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर देते हुए निरंतर प्रयास की आवश्यकता बताई। उन्होंने स्थानीय मांगों को स्वीकार करते हुए 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मातृ-पितृ सेवा के साथ समाज सेवा को भी जीवन का महत्वपूर्ण दायित्व बताया। जिला युवा संयोजक बीरेंद्र निषाद ने सामाजिक रीति रिवाज,परिचर्चा,नियमावली के जनजागरुकता अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए उत्थान की बात रखी। इस दौरान हेमंत निषाद जी (उपाध्यक्ष पक्ष परसुलीडीह केसरा परिक्षेत्र),चंद्रिका साहू(सरपंच),चोवाराम सिन्हा,तोरण सिन्हा,विष्णु निषाद,अशोक साहू(पूर्व सरपंच),नारायण निषाद (अध्यक्ष, किकिरमेटा परिक्षेत्र),दुकालू राम निषाद(अध्यक्ष,परसुलीडीह पाली),डॉ.ललित निषाद(अध्यक्ष सिलतरा पाली धमतरी),संतोष निषाद(उपाध्यक्ष,बोरेंदा पाली),बहुरसिंग निषाद(उपाध्यक्ष,बोरेंदा पाली),जोगेन्द्र निषाद(सचिव निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ दुर्ग),सुरेश निषाद,देवनारायण साहू,सालिक साहू,जामेश्वरी निषाद सहित सामाजिक बंधु महिला युवा उपस्थित थे।