छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 निरीक्षक समेत कई उपनिरीक्षकों के तबादले, रायपुर में तैनाती बढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 निरीक्षकों सहित कई उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें सबसे अधिक पोस्टिंग राजधानी रायपुर में की गई है।

जारी सूची के अनुसार टीकाराम सिंह, गगन वाजपेयी, वीरेश कुमार सिन्हा, अश्विन दुबे, आकाश दुबे, शक्ति सिंह, गोविंदराम गवड़े, जितेंद्र जायसवाल, जयप्रकाश यादव, राकेश ठाकुर और रविंद्र मिश्रा सहित कई निरीक्षकों को रायपुर नगर में पदस्थ किया गया है। राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य जिलों में भी बदलाव
तबादला सूची में कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमार मरई और अवधेश साहू को धमतरी, अजीत प्रताप सिंह को बालोद, भवानी प्रसाद सिंह को बिलासपुर, जबकि मनीष कुमार सुमन और संतोष कुमार यादव को दुर्ग भेजा गया है।

इसी तरह शाल आलोक कुमार सिंह को रायगढ़, शैलेन्द्र कुमार ठाकुर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नरेन्द्र कुमार मिश्रा को सूरजपुर तथा सुशील चन्द्र कर्मा को बलरामपुर में पदस्थ किया गया है।

मुख्यालय में भी पदस्थापन
कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में भी तैनाती दी गई है। इनमें रंजीत कुमार मिश्रा, मनीषा बेंजाम, भुवनेश्वर साहू, मुकेश शर्मा और जितेंद्र पटेल शामिल हैं। वहीं कमलेश देवांगन को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा वारिधि परगनिहा को मुंगेली-बेमेतरा (संलग्न), सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को राजनांदगांव और ललितकांत शुक्ला को कवर्धा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *