
जामगांव आर। तहसील मानस संघ पाटन के अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी क्रमांक-05 का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार, 1 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह निर्वाचन सह मनोनयन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से परिक्षेत्रीय साहू भवन, बेल्हारी में संपन्न होगा। मानस शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र से जुड़े मानस साधकों, मानस आयोजन समितियों तथा संघ के मानस पथिकों को आमंत्रित किया है। शक्ति केंद्र के अध्यक्ष भेल चंद्राकर ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और उसकी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता आवश्यक है।
तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू ने बताया कि निर्वाचन सह मनोनयन कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में कामता साहू, थानू राम देवांगन और हितेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मानस शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों ने सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन सह मनोनयन प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की अपील की है।