
नवगठित पदाधिकारियों का परिचय, आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान की रणनीति पर हुआ मंथन
जामगांव आर, 9 जुलाई 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामगांव आर मंडल के तत्वावधान में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशन में भनसूली विश्रामगृह में मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य नवगठित मंडल पदाधिकारियों का परिचय, संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री अनिकेत यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू रूपेंद्र साहू एवं अविनाश मिश्रा, जिला मंत्री एवं जामगांव आर मंडल प्रभारी हर्ष चंदेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन, पुणेंद्र सिन्हा तथा जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति, अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और युवा मोर्चा की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में मंडल पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। बैठक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर, महामंत्री मुकेश साहू एवं नरेंद्र धरमगुड़ी, उपाध्यक्ष अभिषेक सेन और दीपक साहू, मंत्री हिरेन्द्र साहू, किरण साहू एवं विजय साहू, कोषाध्यक्ष परमेश्वर चक्रधारी, सह मीडिया प्रभारी शेषनारायण सिन्हा एवं दुर्गेश रजक सहित दीप्ती सोनवानी, चंचल साहू, चुन्नीलाल देवांगन, उज्ज्वल केला, भूपेश निर्मलकर, हर्ष साहू, खिलावान यादव और नूतन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।