जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल पाटन द्वारा मंडल स्तरीय ‘वीबी जी राम जी ’ पर वृहद कार्यशाला का आयोजन 18 फरवरी 2026, बुधवार को दोपहर 2:30 बजे रेस्ट हाउस भनसुली, जामगांव (आर) में किया जा रहा है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा) शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से सुरेंद्र कौशिक (जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग), जितेन्द्र वर्मा (भाजपा प्रदेश मंत्री), गिरीश साहू (जिला संयोजक वीबीजी राम), लोकमणी चंद्राकर (जिला संयोजक वीबीजी राम), लालेश्वर साहू (सह संयोजक वीबीजी राम), कीर्ति नायक (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन), कल्पना साहू (सभापति जिला पंचायत दुर्ग), खेमलाल देशलहरा (अध्यक्ष जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा), शैलेन्द्री मंडावी (जिला भाजपा मंत्री) तथा कमलेश वर्मा (संयोजक वीबीजी राम, जामगांव आर मंडल) की उपस्थिति रहेगी।
बैठक में जामगांव आर मंडल क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी, जिला पंचायत सभापति, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, जनपद सभापति, जनपद सदस्य, कॉलेज एवं स्कूल अध्यक्ष, सरपंच, उपसरपंच, पंच, प्राधिकृत अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अपेक्षित की गई है। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्रीद्वय निर्मल जैन एवं पुणेंद्र सिन्हा ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाने की अपील की है।