रानीतराई। समीपस्थ ग्राम खर्रा में मानस आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि नोमिन ठाकुर (सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग) ने की। विशेष अतिथि के रूप में दिनेश साहू (जनपद सदस्य), गरीब दास साहू, रेखराम साहू (सरपंच), गिरवर साहू (उपसरपंच), सनत साहू (सचिव), नकुल राम निषाद एवं डॉ. उमेश वर्मा उपस्थित रहे।अतिथियों ने भगवान हनुमान एवं सियाराम चंद्र जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोमिन ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सियावर रामचंद्र हमारे आराध्य हैं और वे कण-कण में विद्यमान हैं। वहीं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति में “भांचा राम” के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके चरण स्पर्श कर अभिवादन करना हमारी परंपरा और संस्कार का प्रतीक है। जनपद सदस्य दिनेश साहू ने प्रत्येक ग्राम में हो रहे धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शत्रुघन साहू, ललित साहू, जनक वर्मा, भजन साहू, सुशील वर्मा, टेक साहू, नीलकंठ साहू, प्रहलाद वर्मा, यशवंत साहू, खेमेंद्र साहू, डॉ. आर.आर. सिन्हा, शोभा यादव, श्रवण यादव, दिनेश वर्मा, मनोज धीवर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।