जामगांव आर । ग्राम नवागांव बी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 126वें एपिसोड को सुना।।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह और स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी जी ने कहा— “आज लता दीदी की जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत से जुड़ा हर व्यक्ति उनके गीतों से अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके स्वरों में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने की अद्भुत शक्ति है।” उन्होंने यह भी साझा किया कि मराठी संगीतकार सुधीर फड़के ने उनका लता दीदी से परिचय कराया था और उनका पसंदीदा गीत “ज्योति कलश छलके” है।
इस मौके पर बूथ अध्यक्ष अभिषेक से, त्रिभुवन अटल, युवराज साहू, बी. आर. साहू, तुकाराम साहू, मेघ साहू, तोरण साहू, गजेंद्र साहू सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।