गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत बेल्हारी में बैठक ! 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” की तैयारी तेज, हर गांव से तहसील मुख्यालय तक पहुंचेगा जनसमर्थन

जामगांव आर। “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत शनिवार को बेल्हारी स्थित युवा सदन में गो भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौ सेवक शामिल हुए। बैठक में गौ प्रचारक उमेश साहू, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप चंद्राकर, किशोर साहू, हलधर महमल्ला एवं मनीष चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गौ प्रचारक उमेश ने बताया कि देशभर के संतों के आह्वान पर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य गौ माता की सेवा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन हर गांव से गौ भक्त नागरिक तहसील मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में गाय को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग शामिल है।

किशोर साहू ने कहा कि यह अभियान अहिंसात्मक तरीके से जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास है, जिससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप गौ संरक्षण को मजबूती मिल सके। कार्यक्रम का संचालन मनीष चंद्राकर ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन हलधर महमल्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिपं सभापति प्रतिनिधि नारद साहू,जनपद सदस्य भास्कर वर्मा,भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोऱ,नेतराम निषाद, पूरनेन्द्र सिन्हा, महेश साहू,प्रदीप तोमर,रामसिंह बंसोड, यादमल गोलछा,उमाशंकर साहू,भेन चंद्राकर, अभिषेक सेन,जेठू निषाद, संतोष लहरे, बिसहत साहू, श्यामलाल यादव, बाबूलाल साहू,शत्रुघ्न चक्रधारी,जागेंद्र प्रजापति, तेजराम चक्रधारी,ताराचंद महतो, कुंवर निषाद,सुरेंश बंछोऱ,शुभम सोनी, टोमन सेन सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *