आस्था और सेवा का संदेश : जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने पाटन क्षेत्र के देवी मंदिरों एवं जंवारा कार्यक्रमों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद

पाटन। चैत्र नवरात्रि के पावन अष्टमी पर्व पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न शीतला माता मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने बटँग, नारधी, अमलीडीह, खम्हरिया, कुरूदडीह सहित कई ग्रामों में आयोजित जंवारा कार्यक्रमों में भाग लेकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की। ग्राम कुरूदडीह स्थित शीतला माता मंदिर में शीतला समिति द्वारा आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने नौ कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर प्रांगण में ज्योति जंवारा के दर्शन करने के बाद उन्होंने क्षेत्र के सभी परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि के लिए माता रानी से प्रार्थना की। इस अवसर पर कीर्ति नायक ने कहा कि नवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है, जो हमें समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्र के निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए माँ दुर्गा से आशीर्वाद भी मांगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *