जामगांव आर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को सेवा सहकारी समिति बेल्हारी द्वारा स्थानीय धान उपार्जन केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष श्री रूपसिंह सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष श्री नारद साहू, उपसरपंच श्री मनीष चन्द्राकर, समिति प्रबंधक श्री भूषण लाल वर्मा तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री संदीप नेताम की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कदम्ब, जामुन, करंज सहित विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा, कि सहकारिता केवल संस्था नहीं, बल्कि समाज की प्रगति का आधार है। वृक्षारोपण जैसे कार्यों से सहकारिता की भावना और मजबूत होती है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह छोटा कदम आने वाले समय में बड़े परिवर्तन लाएगा। प्राधिकृत अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा ने कहा, आज जब प्रकृति संकट में है, तब प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसका संरक्षण करे। सहकारी संस्थाएं इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व समिति सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और सहकारिता की भावना को ग्रामीण विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक टीएल चन्द्राकर,अभिषेक सेन,गौतम शुक्ला,जयंत सिन्हा,सुरेश कुर्रे,संतोष मार्कण्डे,अंकित शुक्ला,योगिराम साहू सहित अन्य उपस्थित थे ।