अक्षय तृतीया पर समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश — जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक की दान, सद्भाव और सहयोग से समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की अपील

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने पावन पर्व अक्षय तृतीया (अक्ती) के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत शुभ एवं पवित्र पर्व है, जो सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किए गए दान, पुण्य और सत्कर्म अक्षय फल प्रदान करते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

श्रीमती नायक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, सहयोग और सद्भावना को और मजबूत करें तथा जरूरतमंदों की मदद कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *