. “मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा—शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, पाटन आगमन पर सेलूद में हुआ ऐतिहासिक स्वागत”

सेलूद। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव का पाटन विधानसभा में प्रथम आगमन पर सेलूद में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच उनका जोशीला अभिनंदन किया।

मौके पर मंत्री यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव किए जाएंगे और छत्तीसगढ़ को एक नए आयाम पर पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विकास की गाथा लिखी जाएगी तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। यादव ने कहा — “आपके क्षेत्र में भले ही मेरा विधायक नहीं है, लेकिन किसी भी समस्या या सुझाव को लेकर आप सीधे मेरे पास आ सकते हैं, समाधान निश्चित होगा।”

उन्होंने इस अवसर पर संगठन, देवतुल्य कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री को विभिन्न मांगों से जुड़े आवेदन भी सौंपे। मुड़पार ग्रामवासियों ने धान खरीदी केंद्र सेलूद में शामिल करने की मांग रखी, वहीं रमेश देवांगन ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में अधोसंरचना विकास हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। मंत्री ने सभी मांगों को संज्ञान में लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्षद्वय खेमलाल साहू, लोकमणि चंद्राकर, दिलीप साहू, पूर्व जिपंस हर्षा चंद्राकर, पूर्व सरपंच खेमिन साहू, कृष्ण कुमार साहू, रमेश देवांगन, सरपंच देवा साहू,सरपंच रोशनी सोनू राय, टामन लाल साहू, महेश्वर बंछोर, तारेंद्र बंछोर, अशोक यादव , राजू देवांगन, अजय सिंह ठाकुर, नेत्रपाल सिंह, जयप्रकाश साहू, जयंत साहू, उमेश सिन्हा , राजकुमार मिश्रा, हरप्रसाद अडील, दयालु यादव,गेंदलाल बंछोर, अशोक जैन, ठाकुर राम, लवंन बंजारे, दिव्या बलिहारी, रामाधार यादव, गोविन्द साहू, भानुमती तिवारी, ईश्वर ठाकुर, यशवंत सेन, कुलेश्वर सिंह, मानकुंर, मुक्तू राम साहू, राजू राजपूत, सोनू राय, लक्ष्मण यादव, राजेंद्र बंजारे, ईश्वर ठाकुर, लाल जी साहू, नरोतम साहू , शुभम यादव, मंत्री यादव, डी. के.सिंह, रिंकू देवांगन , रोशन साहू, दादु साहू, विनोद वर्मा, गोपी राम साहू, कौशल साहू, मोहित साहू, दीपक साहू, संजय वर्मा , विनय वर्मा , घनश्याम यादव , रोहित साहू चंद्र प्रकाश ठाकुर, रामु यादव,भोजराम यादव, महेंद्र देवांगन, गोविंद साहू, खुबचंद साहू, रिखी राम सेन, आकाश बंछोर, रामसिंग पठारी, नंद ठाकुर, नारायणदास, ओमप्रकाश साहू, शेष नारायण, लखन सेन, चम्मन साहू, प्रकाश साहू, दिनेन्द्र जांगड़े, लक्षमण वर्मा, हितेश कुमार, किरण सोनवानी, अनुपमा देवांगन डिलेश्वरी देवांगन, केवरा साहू भोजेश्वरी साहू, खेमिन साहु, धनेश्वरी बघेल, शैल साहू , रोशनी मिश्रा, हेमा जोशी, माया जोशी, ऋतु , रोशनी ठाकुर, सरस्वती सिन्हा , गोदावरी साहू, लोकेश्वरी वर्मा, शारदा वर्मा, तुलेश्वरी साहू, दीपिका साहू, कामिनी साहू, गायत्री यादव सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सरपंचगण, सामाजिक संगठन और सैकड़ों ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *