“मोदी सरकार ने फिर साबित किया, वह किसानों की सच्ची हितैषी है” – रमशिला साहू

धान सहित 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने पर पूर्व मंत्री ने जताया आभार, बताया ऐतिहासिक निर्णय

रानीतराई। किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 69 रुपये बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। यह फैसला प्रधानमंत्री की किसान-हितैषी सोच और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।इस ऐतिहासिक निर्णय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “मोदी सरकार लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। हर वर्ष समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों को उनकी लागत से अधिक मुनाफा दिया जा रहा है। यह फैसला भी उसी दिशा में एक ठोस कदम है।”

श्रीमती साहू ने कहा कि केवल धान ही नहीं, बल्कि सरकार ने कुल 14 खरीफ फसलों की MSP में भी वृद्धि को मंजूरी दी है। इनमें अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन, कपास, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, मूंगफली, सूरजमुखी, तिल और रामतिल जैसी फसलें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अरहर की MSP को 450 रुपये बढ़ाकर 8000 रुपये, उड़द की 400 रुपये बढ़ाकर 7800 रुपये और मूंग की 86 रुपये बढ़ाकर 8768 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इससे न केवल किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि उनकी आय में भी स्थायी बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी।

50% से अधिक मुनाफा दिलाने की दिशा में ठोस कदम: डॉ. दयाराम साहू
किसान नेता और पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है कि किसानों को उनकी लागत का कम से कम 50% अधिक मूल्य मिले। यह MSP में वृद्धि उसी दिशा में उठाया गया सशक्त कदम है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में धान की खरीदी समर्थन मूल्य से भी अधिक 3100 रुपये प्रति क्विंटल में की जा रही है, जो चुनावी वादों को निभाने का प्रमाण है।

2.07 लाख करोड़ की योजना से किसान होंगे लाभान्वित: धनराज साहू
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को खेती में लागत के ऊपर कम से कम 50% मुनाफा मिले। इस निर्णय से कुल 2.07 लाख करोड़ रुपये की MSP राशि के जरिए देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *