सेवा सहकारी समिति सुरपा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने किसानों का बढ़ाया उत्साह

सेवा सहकारी समिति सुरपा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने किसानों का बढ़ाया उत्साह

जामगांव आर। वृहताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरपा में रविवार 15 नवंबर को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2026-27 का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू विशेष रूप से शामिल हुए,कार्यक्रम में अतिथियों एवं किसानों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर नए खरीदी सत्र की शुरुआत की और किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की मेहनत, उनकी आवश्यकताओं और कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने कहा कि कम उपज के कारण किसानों को आर्थिक सहायता से वंचित न होना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने राहत देने वाला निर्णय लिया है, प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू ने किसानों से धान खरीदी प्रक्रिया का लाभ उठाने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप अपनी उपज विक्रय करने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू, शाखा प्रबंधक रूपराम सिन्हा, समिति प्रबंधक चंदूलाल टंडन, वरुण नेताम, कविता साहू, लालकुमार साहू, झम्मन बंछोर, अशोक पटेल, प्रमोद साहू, पोषण निर्मलकर, हेमंत पटेल, तुषांत टंडन, विजय नेताम, किशन, अश्वनी साहू, रघुनंदन एवं खेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में किसान एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *