सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ घुघुवा में — जपं सभापति प्रणव शर्मा ने किया उद्घाटन, बोले “खेलों से निखरती है युवा प्रतिभा”

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ घुघुवा में — जपं सभापति प्रणव शर्मा ने किया उद्घाटन, बोले “खेलों से निखरती है युवा प्रतिभा”


पाटन। दुर्ग संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत घुघुवा (क) में खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद पंचायत पाटन की वन एवं पर्यावरण स्थायी समिति के सभापति, समाजसेवी एवं स्थानीय भाजपा नेता श्री प्रणव शर्मा ने माता सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और नारियल फोड़कर किया। मुख्य अतिथि ने कबड्डी मैच का टॉस कर खेलों की शुरुआत की।

अपने उद्बोधन में सभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के जन्मदिवस (17 सितंबर) से आरंभ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। इन्हीं गतिविधियों की श्रृंखला में सांसद खेल महोत्सव भी आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को मंच और अवसर प्रदान करना है।।उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर देगा। महोत्सव में ग्राम पंचायत स्तर से प्रारंभ होकर मंडल, विधानसभा, और अंततः लोकसभा स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत घुघुवा (क) की सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, सेजस SMDC अध्यक्ष थानेश्वर साहू, पालक समिति अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, शिक्षक विभाग के प्रभारी प्राचार्य के.के. पहरी, नोडल अधिकारी अनिल तिवारी, संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक जीवनलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *