नई दिल्ली। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपनी धर्मपत्नी रजनी बघेल एवं परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सांसद बघेल ने अपने सुपुत्र चिरंजीवी सौरभ बघेल के विवाह का शुभ निमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री मोदी को ससम्मान भेंट किया और उन्हें समारोह में सादर आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्नेहपूर्वक निमंत्रण स्वीकार करते हुए सांसद बघेल एवं उनके परिवार से आत्मीय वार्ता की। उन्होंने सौरभ बघेल सहित पूरे परिवार को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। यह भेंट अत्यंत प्रेरणादायी एवं आत्मीय रही।