स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की जन्म जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सांसद विजय बघेल ने किया नमन

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पूर्व महापौर एवं वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की जन्म जयंती के पावन अवसर पर उनके निवास स्थान वैशाली नगर MIG-19, भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने स्वर्गीय भसीन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि स्वर्गीय विद्यारतन भसीन भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनका त्याग और संगठन के प्रति समर्पण आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भसीन जी जीवन के अंतिम क्षणों तक संगठन और समाज की चिंता करते रहे। सांसद श्री बघेल ने स्मरण करते हुए बताया कि एम्स में अस्वस्थता के दौरान भी भसीन जी अपने स्वास्थ्य से अधिक संगठन और समाज की चर्चा करते थे, जो उनके निस्वार्थ सेवा भाव को दर्शाता है।

सांसद श्री बघेल ने कहा कि निश्चित ही स्वर्गीय भसीन जी आज स्वर्गलोक से हम सभी को देख रहे होंगे और हमें गर्व है कि हम उनके बताए आदर्शों और मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन के लिए निरंतर समर्पण और जनसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान रही है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की धर्मपत्नी एवं उनकी पुत्री दिव्या भसीन मक्कड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, महेश वर्मा, संतोष मोर्या, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, प्रवीण पाण्डेय, विजय शुक्ला, राजमणि दुबे, अजय भसीन, त्रिलोचन सिंह, जलाधार सिंह, एन धन राजु सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *