
नई दिल्ली में चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली, परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा
नई दिल्ली। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद झांसी से एयर एम्बुलेंस के जरिए नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का हालचाल जानने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल गुरुवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, लोकमणी चंद्राकर एवं राजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में किरण सिंह देव के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर पहले की तरह ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सांसद ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में वापसी की कामना की