भिलाई। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने 17 सितंबर को भिलाई स्टील प्लांट का दौरा किया। स्टील प्लांट पहुँचने पर डीजीएम श्री योगेश ठाकुर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
सांसद बघेल ने रेल मिल, शिपिंग, बी.एफ. स्टेशन, टी एंड डी ऑर्ग, रेल एवं स्ट्रक्चर मिल, मर्चेंट मिल, ब्लास्ट फर्नेस सहित विभिन्न विभागों में पहुँचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री बघेल ने भावुक होते हुए कहा कि भिलाई स्टील प्लांट से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 1985 से 2004 तक यहाँ कार्यरत रहे और पुराने साथियों से मिलकर उन्हें अपार खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की रीढ़ है। सांसद बघेल ने यह भी उल्लेख किया कि 17 सितंबर को ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि श्री मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से लिलेश देशमुख, राजेश कुमार राजधर, सुजय कुमार सिंह, कृष्ण राव, शशि कुमार, लाकेश कुमार, एम.के. साहू, सी.बी. पाण्डेय, दीप नारायण चंद्रवंशी, मुरलीधर, रदीवर अवस्थी, शैलेन्द्र कुमार, विनोद उपाध्याय, शारदा गुप्ता, निशु पाण्डेय, पी.आर. अजयन, शीतल दूबे, मनीष नेताम, संजय तिवारी, भरत साहू, राजीव पाण्डेय, शेख जाकिर, बी.एस. देवांगन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।